फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Due to burning of 400 KV transformer, a large population remained in darkness on Eid day

Sonebhadra News: 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर जलने से ईद के दिन अंधेरे में रही बड़ी आबादी

Mon, 31 Mar 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Due to burning of 400 KV transformer, a large population remained in darkness on Eid day
शक्तिनगर क्षेत्र के पुनर्वास गांव चिल्काडांड के निमियाडाॅड मुहल्ले में स्थापित 400 केवी का ट्रांसफार्मर रविवार रात जल गया। इससे करीब पांच हजार आबादी वाला निमियाडाॅड़ मुहल्ले के लोग सोमवार ईद के दिन बिन बिजली रहे। गर्मी से लोग बेहाल ग्रामीण व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन


पुनर्वास गांव की बिजली आपूर्ति में पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन, यूपीपीसीएल व ग्रामीणों के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। ग्रामीण अव्यवस्था के लिए पावर परियोजना प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हैं। रविवार रात जले ट्रांसफर को सोमवार को भी दुरुस्त करने के लिए प्रयास नहीं शुरू किया गया इसके चलते ग्रामीणों में रोष बढ़ गया।
विज्ञापन

अनापूर्ति के चलते करीब दो सौ घर अंधेरे में हैं। गए। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर जलने की सूचना ग्राम प्रधान को दिया। प्रधान ने पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन को अवगत कराया इसके बावजूद आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई प्रयास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के रहवासी उमेश सागर, शिव शंभू गिरी, महानंद गिरी, महेंद्र सेन, हृदयानंद साहनी, संजय कुमार, जयप्रकाश, राजकुमार भारती आदि ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जले हुए ट्रांसफार्मर को बदल कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग किया है।
इस संबंध में चिल्काडाॅड़ ग्राम प्रधान हीरालाल ने बताया है कि प्रबंधन से बात हुई है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed