फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Duddhi's former chairman's representative appeared in court, sent to jail

Sonebhadra News: कोर्ट में हाजिर हुए दुद्धी के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि, भेजा जेल

Wed, 19 Feb 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Duddhi's former chairman's representative appeared in court, sent to jail
दुद्धी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि कमल कुमार कानू को गैंगस्टर कोर्ट ने बुधवार को जेल भेज दिया। करीब छह साल पुराने मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

कोर्ट में आत्मसमर्पण करते हुए उन्होंने वारंट रिकॉल करने की गुहार लगाई, मगर कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। दुद्धी के वार्ड नंबर सात निवासी कमल कुमार कानू पर दुद्धी कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन

इस मामले में लगातार हाजिर न हाेने पर कोर्ट ने वर्ष 2019 में गैर जमानती वारंट जारी किया था। बुधवार को कोर्ट में हाजिर होकर उन्होंने वारंट रिकॉल कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, मगर कोर्ट ने रिकॉल खारिज कर दिया। उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। अगली सुनवाई 7 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed