फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Duddhi junior team won in the competition of thorns

कांटे के मुकाबले में दुद्धी जूनियर टीम जीती

Wed, 05 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Duddhi junior team won in the competition of thorns
दुद्धी टाऊन क्लब में 35वां अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अतिथिगण - फोटो : SONBHADRA
नगर के टाउन क्लब मैदान में चल रही अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को कांटे के मुकाबले में दुद्धी जूनियर टीम विजेता रही। गढ़वा (झारखंड) को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सात जनवरी को उसका मुकाबला में अब दुद्धी सीनियर टीम से होगा।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गढ़वा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 210 रन बनाए। इसमें सलामी बल्लेबाज शरीक ने दस छक्का और 5 चौके की मदद से सर्वाधिक 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुद्धी की टीम 19.4 ओवरों में आठ विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। दुद्धी के ओपनर बल्लेबाज आलोक ने 4 छक्का और 14 चौकों की मदद से सर्वाधिक 106 रनों की शतकीय पारी खेली। दुद्धी जूनियर के खिलाड़ी आलोक को मैन ऑफ द मैच घोषित कर सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज एक्का ने पुरस्कृत किया। मैच के अंपायर सुनील गुप्ता व इकबाल, स्कोरिंग आर्यन और राहुल विराट, कमेंट्री सुनील जायसवाल व अंकुर बच्चन व भालू ने किया। शुक्रवार को दुद्धी सीनियर व जूनियर के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed