फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drunk youth attacked two women with an ax

नशे में धुत युवक ने दो महिलाओं पर किया कुल्हाड़ी से हमला, रेफर

Sat, 15 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Drunk youth attacked two women with an ax
रायपुर थाना क्षेत्र के गोटीबांध गांव में शुक्रवार को नशे में धुत एक युवक ने खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से परिवार के लोगों ने घायल महिलाओं को सीएचसी वैनी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोटीबांध गांव की ललिता (40) पत्नी प्रभु और कैलाशी (55) पत्नी भुनेश्वर गांव के ही खेत में काम कर कर रही थीं। उसी दौरान गोटीबांध ग्राम पंचायत के ही साड़सोत निवासी एक युवक ह्वह्य नशे में धुत होकर कुल्हाड़ी से ललिता पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने गई कैलाशी पर भी युवक ने कुल्हाड़ी से हमला किया। दोनों महिलाएं शोर मचाते हुए बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

शोर सुन कुछ लोग खेत की तरफ दौड़े तो आरोपी कुल्हाड़ी लहराते हुए फरार हो गया। लोगों ने घायल महिलाओं को वैनी सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल कैलाशी देवी के पुत्र अवध गुप्ता ने रायपुर थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पुरानी रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed