फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drought relief funds will account directly.

अब सीधे खाते में जाएगा सूखा राहत का धन  

Thu, 24 Mar 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 24 Mar 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
 जिले के सूखे से प्रभावित किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब शासन ने जिला प्रशासन को सीधे आरटीजेएस के माध्यम से किसानों के खाते में सूखा राहत की मुआवजा राशि भेजने का निर्देश दिया है। ताकि किसानों को बैंकों का चक्कर न काटना पड़े। अभी तक लेखपालों के माध्यम से सूखा राहत का चेक किसानों को दिया जाता है। 
विज्ञापन


कृषि विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र मेें करीब दो लाख किसान है। लगातार सूखा पड़ने से किसानों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। अधिकांश किसान बैंक के कर्ज में डूब चुके हैं।
विज्ञापन


हालांकि शासन स्तर से सूखा राहत कृषि निवेश योजना के तहत वर्ष 2014-15 में सूखे की चपेट मेें आने वाले एक एकड़ भूमि के नीचे के किसानों को साढ़े सात सौ तथा एक एकड़ से दो एकड़ भूमि के बीच के किसानों को 15 सौ रुपये मुआवजा चेक के जरिए देने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर तीनों एसडीएम की देखरेख में लेखपालों ने सूखे से प्रभावित किसानों को चिह्नित कर उन्हें सूखा राहत का चेक दे रहे है। इस संबंध मेें अपर जिलाधिकारी रामचंद्र का कहना है कि सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र के किसानों के बैंक के पासबुक की फोटो कापी तहसील प्रशासन को मुहैया कराने का निर्देश दे दिया गया है। ताकि मुआवजा राशि भेजी सकें। चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र किसानों का खाता नंबर उपलब्ध न कराने वाले लेखपालों को लापरवाह मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed