फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DRM inspected the doubling work

Sonebhadra News: डीआरएम ने किया दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण

Sat, 31 Aug 2024 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
DRM inspected the doubling work
ओबरा। धनबाद मंडल के डीआरएम शनिवार सुबह फफराकुंड स्टेशन पर हुए दोहरीकरण का काम का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने रेणुकापार के फफराकुंड, मगरदहा, खुलदिल रोड सहित अन्य स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों के ठहराव को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का एक प्रतिनधि मंडल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव के नेतृत्व में डीएआरएम धनबाद मंडल से मिला। ग्रामीणों ने डीआरएम धनबाद को रेणुकापार इलाकों के स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के ठहराव की मांग लेकर ज्ञापन भी सौंपा। पनारी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव ने डीआरएम को बताया कि पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के चोपन-सिंगरौली रेलखंड पर स्थित ओबरा डैम, फफराकुंड, मगरदहा और खुलदिल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव काफ़ी समय से बंद चल रहा है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम पूरा हो जाने के बावजूद भी यहां अभी तक एक भी ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं हो पाया है। कोरोना महामारी काल के बाद से ही यहां एक्सप्रेस समेत पैसेंजर गाड़ियों का ठहराव पूरी तरह से बंद हैं। जिससे रेणुकापार के आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लोगों को खासा परेशानियां उठानी पड़ रही है। ऐसे में लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए कई किलोमीटर दूर चोपन स्टेशन जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed