{"_id":"6a4d63259aa288d8d40fcbda","slug":"drizzling-all-night-robertsganj-received-70-mm-of-rain-the-highest-in-16-years-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-149324-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पूरी रात रिमझिम, रॉबर्ट्सगंज में 70 मिमी. बारिश, 16 साल में इस दिन सबसे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पूरी रात रिमझिम, रॉबर्ट्सगंज में 70 मिमी. बारिश, 16 साल में इस दिन सबसे ज्यादा
बभनी के परसाटोला मुख्य मार्ग पर बारिश के पानी से जलजमाव।संवाद
- फोटो : Archive
Link Copied
सोनभद्र। जून महीना लगभग सूखा गुजरने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में हुई बारिश ने जहां खेती-किसानी की तैयारी में जुटे किसानों के जेहन में बेहतरी की उम्मीद जगा दी है। सोमवार की रात हुई सीजन की पहली अच्छी बारिश ने इस दिन की बरसात के 16 साल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में रॉबर्ट्सगंज में जहां 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पूरे जिले की औसत बारिश का आंकड़ा 30.25 मिमी रिकॉर्ड किया गया। 2010 से अब तक जिला मुख्यालय पर छह जुलाई को इतनी बारिश दर्ज नहीं की गई है। राजस्व विभाग की तरफ से दर्ज किए जाने वाले बारिश के आंकड़े बताते हैं कि सोमवार को दिन से मंगलवार की सुबह आठ बजे तक सदर तहसील में 70 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। वहीं पूरे जिले में बारिश का औसत 30.25 मिमी दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2012 में इस तिथि को जिले की औसत बारिश 30.83 मिमी रिकॉर्ड की गई थी। वहीं सदर तहसील में बारिश का आंकड़ा 2010 से अब तक सर्वाधिक है। जून में महज 22 मिमी बारिश से जहां खेती को लेकर उदासी की स्थिति बनी हुई थी। वहीं जुलाई के पहले सप्ताह में 57 मिमी, उसमें भी सोमवार की रात हुई झमाझम बारिश ने जहां किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।