फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Driver dies in truck and container collision, two are in critical condition

ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत में चालक की मौत, दो की हालत गंभीर

Thu, 09 Dec 2021 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Driver dies in truck and container collision, two are in critical condition
संवरा गांव के पास रेणुकूट-अम्बिकापुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात कंटेनर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। दूसरे वाहन के चालक समेत दो लोगों को बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद रेणुकूट-अम्बिकापुर मुख्य मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। दोनों वाहनों को सड़क से हटाते हुए करीब दस घंटे बाद आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन

लोहा लादकर कंटेनर छत्तीसगढ़ से रेणुकूट की तरफ जा रहा था। वहीं ट्रक आलू लेकर फर्रुखाबाद से उड़ीसा जा रहा था। संवरा गांव के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के चालक अंदर ही फंस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने गैस कटर और जेसीबी की मदद से उन्हें बाहर निकलवाया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए जहां उपचार के दौरान ट्रक चालक अरविंद कुमार (30) पुत्र रामसिंह निवासी पोखरा थाना बभनी ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे चालक सुधीर कुमार यादव (45) पुत्र आनंद बिहारी व खलासी वीरभान (28) की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव भी मौके पर पहुंच गए और घटना का जायजा लेते हुए अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed