{"_id":"676d93e66cff552ceb02016d","slug":"driver-dies-due-to-tipper-overturning-traffic-jam-scuffle-with-police-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-122290-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: टिपर पलटने से चालक की मौत, चक्काजाम, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: टिपर पलटने से चालक की मौत, चक्काजाम, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन
डाला/ओबरा। बिल्ली मारकुंडी के बाड़ी खनन क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम टिपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टिपर चालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ओबरा के गजराजनगर में चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से उनकी तीखी झड़प भी हुई। परिजन पुलिस पर शव गायब करने का आरोप लगा रहे थे। सीओ ओबरा हर्ष पांडेय और नायब तहसीलदार रजनीश यादव ने परिजनों को आर्थिक सहायता व समुचित कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
बिल्ली गांव निवासी चालक हरिलाल (55) बृहस्पतिवार को टिपर लेकर बाड़ी खनन क्षेत्र में जा रहा था। टिपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर हरिलाल घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी, चोपन एसओ विजय चौरसिया फोर्स के साथ पहुंचे। उधर, परिजन ओबरा में गजराजनगर में चोपन मार्ग पर सड़क पर उतर गए और जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने जानबूझकर शव गायब करा दिया है। वह मुआवजे और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शाम करीब छह बजे शुरू हुए जाम से ओबरा-चोपन मार्ग पर आवागमन थम गया। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उच्चाधिकारियों को बुलाने पर अड़े। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। बाद में सीओ ओबरा हर्ष पांडेय और नायब तहसीलदार रजनीश यादव ने परिजनों से वार्ता की। उन्हें आश्वस्त किया कि शासन के नियमों के तहत परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर समुचित कार्रवाई भी होगी। रात करीब साढ़े सात बजे जाम समाप्त हुआ। सीओ सिटी डाॅ. चारू द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।