फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drink lukewarm water, stay away from cold foods

Sonebhadra News: गुनगुना पानी पीएं, ठंडे पदार्थों से बनाएं दूरी

Sun, 17 Nov 2024 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Drink lukewarm water, stay away from cold foods
सोनभद्र। तेजी से बदलता मौसम सेहत को प्रभावित कर रहा है। वायरल बुखार के मरीजों की संख्या कम हुई है तो अब सांस के राेगियों और आंखों में जलन की समस्या से पीड़ितों की भीड़ बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में इन दिनों आने वाले ज्यादातर मरीज इसी से संबंधित हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना औसतन 800 से अधिक मरीजों का पंजीकरण होता है। पिछले सप्ताह तक यह आंकड़ा 1000 के पार पहुंच रहा था। यहां आने वाले ज्यादातर मरीज वायरल फ्लू, सर्दी-खांसी से पीड़ित थे। अब इस तरह के मरीजों में थोड़ी कमी आई है, लेकिन सांस की बीमारी से जुड़े मरीज बढ़ने लगे हैं। इसके अलावा खांसी और गले में खराश के मरीज भी आ रहे हैं। डॉक्टर इसे बढ़ती सर्दी का असर बता रहे हैं। उनका कहना है कि दिन में गर्मी और रात में तापमान तेजी से लुढ़कने के कारण सर्दी का अहसास हो रहा है। अचानक से बदलाव के अनुकूल न ढलने के लोग बीमार पड़ रहे हैं। इससे बचने के लिए खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी. सागर ने बताया कि नियमित गुनगुने पानी का सेवन फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा सुबह की धूप भी जरूर लें। वातावरण में इन दिनों धुंध बढ़ी है। इस सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। मास्क लगाकर घर से निकलें। प्रदूषण से बचें, ठंडी चीजों का इस्तेमाल न करें और गर्म पेय पदार्थ सूप, चाय आदि लेते रहें। बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों को परामर्श एवं दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed