फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dr. Lohia gave new dimension to socialist movement

डॉ. लोहिया ने समाजवादी आंदोलन को दिया नया आयाम

Mon, 12 Oct 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dr. Lohia gave new dimension to socialist movement
चुर्क मोह स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय परिसर में राममनोहर लोहिया की पुष्य तिथि पर पुष्प अर्पि - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। समाजवादी विचारक एवं चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि सोमवार को सपा के जिला कार्यालय पर मनाई गई। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया। यहां जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया अपने पीछे समाजवाद की जो विरासत छोड़ गए उसे आज भारत में समाजवादी आंदोलन को नया आया मिल रहा है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव एवं जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया समाजवादी चिंतक थे। उनके आदर्शों पर चलकर समाजवाद कायम किया जा सकता है। इस मौके पर रामप्यारे सिंह पटेल, रमेश यादव, निर्मल चेरो, अनिल प्रधान, महफूज आलम खान, कुमारी मंदाकिनी पांडे, अशोक पटेल, ओम प्रकाश त्रिपाठी, रामसेवक यादव, कुमारी निधि पांडे आदि मौजूद रहे। दुद्धी: सोमवार को डीसीएफ कॉलोनी के सपा कार्यालय पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष जुबेर आलम ने की। उन्होंने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जीवनी व उनकी आत्मकथाओं के बारे में लोगों को बताया। बताया कि लोहिया राष्ट्र के लिए कई आंदोलनों में भी सम्मिलित हुए। जेल भी गए। वह राष्ट्रीय चिंतक तथा स्वतंत्रता सेनानी भी थे। वह समाजवादी विचारक थे और अपने वाक्य में वह हमेशा बोला करते थे ऽलोग मेरी बात सुनेंगे जरूर लेकिन मेरे मरने के बाद सुनेंगे जरूर। बैठक में हरिहर प्रसाद यादव, कलामुद्दीन सिद्धकी, प्रेमचंद यादव, अवध नारायण यादव, सूर्यमणि यादव, बुंदेल चौबे, गौस मोहम्मद, दिनेश यादव, प्रेम सागर पांडे, बाबई मरकाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed