{"_id":"e6eb0876f78e5e6aa2349d24819f159c","slug":"dr-kalam-has-accepted-the-challenges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. कलाम ने चुनौतियों को स्वीकार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. कलाम ने चुनौतियों को स्वीकार किया
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देने के लिए एनटीपीसी सिंगरौली परिसर स्थित संत जोसेफ स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य वाल्टर डिसिल्वा ने कहा कि डा. कलाम ने सभी चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार कर शिखर तक की मंजिल तय किया।
इससे पहले शिक्षक और छात्रों ने राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाले डा. कलाम के निधन पर दुख व्यक्त किया। फादर डिसिल्वा ने कहा कि डा. कलाम आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके विचार हमेशा प्रेरणा बनें रहेंगे। उन्होंने डा. कलाम को उत्कृष्ट वैज्ञानिक के साथ, कुशल वक्ता, प्रशासक बताते हुए कहा कि वह संवेदनाओं से परिपूर्ण थे। इस मौके पर शिक्षक एस सिंह व पदमा के साथ कक्षा 10 वीं के छात्रों ने भी डा. कलाम के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके सुझाए रास्ते पर चलने का प्रयास करेंगे।