{"_id":"5762dcc34f1c1b966d11bad6","slug":"downgrading-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदावनति के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदावनति के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
- फोटो : sonbhadra
एससीएसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े शिक्षकों ने गुरुवार को उरमौरा में स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों को पदावनति किए जाने पर विरोध जताया। एससीएसटी संवर्ग के शिक्षकों के उत्पीड़न के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी।
गुरुवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार की अगुवाई में बीएसए कार्यालय पर पहुंचे शिक्षकों ने बीएसए और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि जिले के 180 शिक्षकों को पदावनत कर दिया गया है। शिक्षक अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं फिर भी उनका उत्पीड़न हो रहा है। कहा कि उत्पीड़न के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदर्शन के बाद बीएसए को ज्ञापन भी सौंपा गया।
इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश कन्नौजिया, नीरज कुमार, नंद किशोर, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मीना भारती, आशा भारती, रजनी राजवंश, सुनीता, सुमन, रेखारानी, अमरावती, मधुबाला, संजीव कुमार मौजूद रहे।