{"_id":"57b9ee854f1c1b4d58d4f085","slug":"double-line-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल लाइन के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल लाइन के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के समीप विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन करते राछासं के कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग पर रेलवे विभाग की दुर्व्यवस्था पर जमकर नारेबाजी की और चुनार-शक्तिनगर तक डबल लाइन बनाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा शीघ्र मांगों को न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज पर रेलवे स्टेशन पर दुर्व्यवस्थाओं का अंबार है। इसके अलावा प्लेटफार्म न होने की वजह से यात्रियों को घोर परेशानी उठानी पड़ती है। कहा कि चुनार से शक्तिनगर तक सिंगल लाइन होने की वजह से घंटों ट्रेनों की क्रासिंग कराने को लेकर इंतजार करना पड़ता है।
ऐसे में चुनार से शक्तिनगर तक डबल लाइन किया जाए। जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम और जिला महासचिव विक्रम सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज से दिल्ली, मुंबई, कोलकता आदि के लिए ट्रेनों का सर्वथा अभाव है। इसकी वजह से यात्रियों को दूसरे साधनों से यात्रा करनी पड़ती है। जिला सचिव देवेंद्र अवस्थी, नगर महामंत्री अमित गुप्ता और छात्र नेता अनुपम पांडेय ने कहा कि अगर शीघ्र चुनार से शक्तिनगर तक डबल लाइन नहीं बनाई गई तो एनएसयूआई कार्यकर्ता अब चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अतुल दुबे, शशांक तिवारी, विवेक, सतेंद्र यादव, राहुल, रामानुज अवस्थी, विनोद केशरी, अंशु सिंह, आशुतोष पांडेय, दिलीप सेठ आदि शामिल रहे।