Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Don't panic in adverse circumstances, face them with courage.

Sonebhadra News: विपरीत हालात में घबराएं नहीं, हिम्मत से करें मुकाबला

Tue, 14 Oct 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Don't panic in adverse circumstances, face them with courage.
दुद्धी के जेम्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम में शामिल महिला थानाध्यक्ष व स्कूल
दुद्धी। नगर के जेम्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में मंगलवार को अमर उजाला के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। हेल्पलाइन नबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय की 90 छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष संतु सरोज और हेड कांस्टेबल संगीता ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि आत्मरक्षा केवल एक कला नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक है। इसलिए विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय हिम्मत के साथ उनका मुकाबला करना सीखें।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड लाइन) और 102 (स्वास्थ्य सेवा) जैसे टोल-फ्री नंबरों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को पंच, किक, ब्लॉकिंग, गले, बाल, हाथ और कंधे से छुड़ाने के दांव-पेंच सिखाए गए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल एम. सुधा, शाहिद, बृंदा आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बोली छात्राएं::
अपराजिता कार्यक्रम बहुत उपयोगी है। इससे आत्मरक्षा के तरीकों के साथ डायल 112, 1090 की जानकारी मिली, जो जीवन के लिए जरूरी है। - आनवी सोनी।
---
छात्राओं के हित में ऐसे सराहनीय कार्यक्रम होने चाहिए। इससे हमें स्वयं की सुरक्षा के प्रति काफी कुछ सीखने का मौका मिला। -श्रुति।
---

छात्राओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं। ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए। -दीप्ति।
---

इस कार्यक्रम से गुड टच, बैड टच, आत्मरक्षा और हेल्पलाइन के बारे में जानकारियां दी गईं, जो हर बालिका के लिए जरूरी है। -आकांक्षा यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed