फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Doctors protested by tying black band

काली पट्टी बांधकर चिकित्सकों ने जताया विरोध

Fri, 21 Oct 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Doctors protested by tying black band
फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप में दो साथियों की गिरफ्तारी के विरोध में सीएमएस से वार्ता करते जिला अस - फोटो : SONBHADRA
रुपये लेकर फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप में जिला अस्पताल लोढ़ी में तैनात दो डॉक्टरों की गिरफ्तार से डॉक्टरों व कर्मचारियों मेें नाराजगी है। शुक्रवार को साथियों के की गिरफ्तारी के विरोध में डॉक्टरों ने बांह में काली पट्टी बांधकर काम किया। उन्होंने साथी डॉक्टरों पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। डॉक्टरों ने सीएमएस डॉ. क्रांति कुमार को मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने जिला अस्पताल के डॉ. पुणेंदू शेखर सिंह और डॉ. दयाशंकर को रुपये लेकर फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस कार्रवाई से डॉक्टरों में रोष है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बांह में काली पट्टी बांध कर साथियों के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध करते हुए सीएमसएस के ऑफिस में पहुंच कर उन्हें मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

डॉ. गणेश प्रसाद और डॉ. विनय श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस ने साथियों को पूछताछ के लिए बुलाया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर चालान कर दिया। साथियों के ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। डॉ. एसके मंजुल, डॉ. केके पांडेय, डॉ. अमृत राय ने कहा कि पुलिस ने डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के संबंध में सीएमएस तक को सूचना नहीं दी। सीएमएस डॉ. के कुमार ने नाराज डॉक्टरों को उच्चाधिकारियों को गिरफ्तारी के संबंध में अवगत कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। मांगपत्र देने में डॉ. अश्वनी, डॉ. दमनजीत कौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed