फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Doctors' presence will be checked by making a roster

Sonebhadra News: रोस्टर बनाकर डॉक्टरों की उपस्थिति की होगी जांच

Fri, 11 Apr 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Doctors' presence will be checked by making a roster
सोनभद्र। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में डीएम ने रोस्टर बनाकर डॉक्टरों की उपस्थिति की औचक जांच कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने निजी अस्पतालों की भी नियमित निगरानी करने को कहा। आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्वास्थ्य जांच और दवाओं का वितरण होगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रसव के बाद महिलाओं को मिलने वाली धनराशि का समय से भुगतान किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रसव प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या अस्पतालों में ही हो। किसी भी स्थिति में घर पर डिलीवरी न हो। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने आयुष, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सकों की सूची तैयार करने और उनके माध्यम से होने वाले इलाज व लाभों का प्रचार-प्रसार समाधान दिवस पर आयोजित शिविरों के माध्यम से भी करने के निर्देश दिए। हर्बल गार्डन की स्थापना पर जोर दिया। डीएम ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस और ग्लूकोज के पैकेट उपलब्ध हैं। इसे आशा, एएनएम और प्राथमिक विद्यालयों के माध्यम से वितरित कराया जाए। इसके अलावा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के जारी करने में समय सीमा का पालन करने की पंचायती राज विभाग को हिदायत दी। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम सहदेव कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डीपीआरओ नमिता शरण, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed