फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Doctor surprised to see X-ray report Health of rape accused deteriorated who lodged in sonbhadra jail

एक्स-रे रिपोर्ट देख चौंके डॉक्टर: जिला जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी की बिगड़ी तबीयत, BHU अस्पताल में भर्ती

Thu, 16 Mar 2023 04:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Mar 2023 04:24 PM IST
सार

सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी श्यामू बियार को 10 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप था। वह जिला जेल में बंद था। बुधवार रात अचानक से पेट में दर्द शुरू हुआ। एक्स-रे रिपोर्ट देख कर डॉक्टर चौंक गए। 

विज्ञापन
Doctor surprised to see X-ray report Health of rape accused deteriorated who lodged in sonbhadra jail
एक्स-रे की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सोनभद्र जिला जेल में बंद एक बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। एक्स-रे रिपोर्ट में बंदी के पेट में शीशे के अंश पाए गए हैं। आरोप है कि उसे शराब में शीशा मिलाकर पिलाया गया था। वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल में पुलिस हिरासत में उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी श्यामू बियार को 10 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। 11 मार्च को पुलिस ने श्यामू को जेल में दाखिल कराया था।

विज्ञापन

पेट में हो रहा था तेज दर्द 

जिला जेल गुरमा के अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव के मुताबिक बुधवार रात श्यामू ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। इस पर उसे जेल अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां तबीयत में सुधार न होने पर कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में एक्स-रे कराया गया। रिपोर्ट में उसके पेट में शीशे के अंश पाए गए हैं। श्यामू ने बताया कि उसे शराब में शीशा मिलाकर पिलाया गया था। यह घटना जेल में दाखिल होने से पहले की है।
ये भी पढ़ें: जुड़वा बच्चों के साथ ससुराल में धरने पर बैठी महिला, पति ने कर ली दूसरी शादी

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए बंदी को वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार बीएचयू में चल रहा है। मामले में संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed