{"_id":"68826c11c5eb7a10b70f51bf","slug":"do-not-share-otp-and-atm-pin-with-anyone-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-131699-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ओटीपी और एटीएम का पिन किसी से साझा न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ओटीपी और एटीएम का पिन किसी से साझा न करें
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। स्कूलों, कॉलेजों, प्रमुख चौराहों और शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ओटीपी, एटीएम पिन किसी से साझा न करें।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों के प्रति सचेत किया गया। अधिकारियों ने बताया कि किस तरह छोटी सी लापरवाही भी बड़ी वित्तीय और व्यक्तिगत क्षति का कारण बन सकती है।
बताया गया कि सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखें। साइबर अपराध की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या पोर्टल पर दर्ज़ कराएं। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि साइबर अपराधों के प्रति इस तरह की जानकारी बेहद लाभकारी और समय की जरूरत है। साइबर विशेषज्ञों ने बताया कि जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।