फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Do not be misled, all the characters will get ownership rights: MLA

बहकावे में न आएं, सभी पात्रों को मिलेगा मालिकाना हक : विधायक

Tue, 21 Jun 2022 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Do not be misled, all the characters will get ownership rights: MLA
कोन में आदिवासी वनाधिकार कार्यशाला को संबोधित करते विधायक भूपेश चौबे। - फोटो : SONBHADRA
कोन ब्लाक सभागार में वनाधिकार कानून के तहत आदिवासियों को हक दिलाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी जाति धर्म के लोगों को सम्मान व अधिकार मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वनाधिकार कानून की लड़ाई के लिए जनजाति व वन क्षेत्र रहने वाले लोग अपनी पूरी जिंदगी बीता दी लेकिन किसी सरकार ने आजतक मालिकाना हक नहीं दिया। कहा कि भाजपा सरकार में जैसे ही यह जानकारी उन्हें हुई वह और आनंद जी ने मुख्यमंत्री योगी व राज्यपाल से हक दिलाने के लिए कई बार बैठक की। इसका सारा श्रेय आनंद जी को जाता है। उन्होंने क्षेत्र में कार्य कर आदिवासियों की दर्द नजदीक से महसूस किया है और निस्वार्थ भाव से वन क्षेत्र के लोगों को अधिकार दिलाने के लिए मेहनत किया जिसका परिणाम यह है कि आज आपके द्वारा सरकार आयी है और उसके समाधान के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में एसडीएम ओबरा रमेश कुमार ने लोगों को जंगल की जमीन के बारे में जानकारी दी। सीडीओ सौरभ गंगवार ने भी उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यशाला में वन विभाग व राजस्व विभाग के मौजूद लोगों ने वन समिति के लोगों को वनाधिकार कानून की जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख रूबी मिश्रा, बीडीओ मो. तारिक, डीसी मनरेगा, कमलेश कुंअर, राकेश, अलख शुक्ला, प्रधान संतोष कुमार, विनोद कुमार, शोभनाथ, शारदा पासवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed