फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No career is too difficult for girls all thats needed is dedication and determination.

Sonebhadra News: लड़कियों के लिए कोई कॅरिअर मुश्किल नहीं, बस लगन और जिद जरूरी

Fri, 23 Oct 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
No career is too difficult for girls all thats needed is dedication and determination.
रॉबर्ट्सगंज पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में करियर मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
सोनभद्र। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एएसपी (मुख्यालय) मेविस टॉक ने छात्राओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शिक्षिकाओं के योगदान की भी प्रशंसा की। एएसपी ने छात्राओं को कॅरिअर की विभिन्न संभावनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि वे अपनी रुचि और जुनून को पहचानें और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। लड़कियों के लिए कोई भी क्षेत्र मुश्किल नहीं है। इसके लिए सच्ची लगन और लक्ष्य हासिल करने की जिद जरूरी है। इस अवसर पर छात्राओं और शिक्षिकाओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डीआईओएस जयराम सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य निशा सिंह, संतोष कुमार सिंह और वंदना सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed