फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uproar after woman dies 8 days following a Caesarean delivery at an unregistered hospital

Sonebhadra News: बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल में सिजेरियन प्रसव, 8 दिन बाद महिला की मौत पर हंगामा

Fri, 23 Oct 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Uproar after woman dies 8 days following a Caesarean delivery at an unregistered hospital
न्यू कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बाहर जुटी भीड़।
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के न्यू कॉलोनी स्थित रामा हॉस्पिटल फ्रैक्चर एंड सर्जिकल सेंटर में सिजेरियन प्रसव के आठ दिन बाद महिला की मौत हो गई। आरोप है कि प्रसव के दौरान लापरवाही बरती गई। हालत गंभीर होने पर महिला को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल का पंजीयन नवीनीकरण लंबित होने के बावजूद संचालन किए जाने का मामला भी सामने आया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बृहस्पतिवार को शव रखकर हंगामा किया। सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोपन थाना क्षेत्र के भभाईच निवासी रंजीत मौर्य के मुताबिक, छोटे भाई मिथिलेश मौर्य की पत्नी कंचन को प्रसव पीड़ा होने पर वह एक रिश्तेदार की सलाह पर 14 अक्तूबर की भोर में रामा हॉस्पिटल पहुंचे। वहां ऑपरेशन से प्रसव कराया गया।
विज्ञापन

बच्चे की हालत खराब होने पर उसे दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कंचन को स्थिति नियंत्रण में होने की बात कहकर चार दिन तक रामा हॉस्पिटल में ही रखा गया। 17 अक्तूबर को हालत अत्यधिक बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे बीएचयू में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। दोपहर बाद परिजन शव लेकर रॉबर्ट्सगंज पहुंचे और अस्पताल के अनधिकृत संचालन व ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एसीएमओ और नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अस्पताल के पंजीयन का मामला लंबित है और वर्तमान में उसका संचालन अनधिकृत था। ऐसी स्थिति में महिला को प्रसव के लिए भर्ती करना गलत है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए सीएमओ को प्रार्थनापत्र सौंपा। सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सीएमओ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed