फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Keep the CCTV cameras installed at the shops switched on 24 hours a day.

Sonebhadra News: दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखें

Fri, 23 Oct 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Keep the CCTV cameras installed at the shops switched on 24 hours a day.
चुर्क पुलिस लाइन में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में शामिल लोग। स्रोत पुलिस - फोटो : udhampur news
चुर्क। व्यापारियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन चुर्क के कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक गोष्ठी हुई। एएसपी (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सराफा व्यवसायियों, व्यापारियों, बैंक मित्रों, माइक्रो फाइनेंस कर्मियों, पेट्रोल पंप और टोल प्लाजा से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में व्यापारियों और प्रतिनिधियों की समस्याएं व सुझाव सुने गए। उनके शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखने, किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने और अधिक धनराशि के लेन-देन में सतर्कता बरतने को कहा गया। प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में भारी वाहनों के संचालन, टोल प्लाजा पर यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और दुर्घटनाओं की रोकथाम पर भी चर्चा हुई। संबंधित अधिकारियों और टोल प्लाजा प्रबंधन को यातायात सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एएसपी ऋषभ रुणवाल ने व्यापारियों और प्रतिनिधियों से पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने और सुरक्षित व्यापारिक वातावरण बनाने में सहयोग की अपील की। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, संदीप सिंह चंदेल, आनंद जायसवाल, प्रकाश केसरी और विनय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed