फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM took stock of crop by cutting crop

डीएम ने क्राप कटिंग कराकर लिया उपज का जायजा

Sun, 08 Nov 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
DM took stock of crop by cutting crop
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बुडहर कला गांव में धान की क्राप कटिंग का निरीक्षण करते डीएम एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने राबर्ट्सगंज तहसील के राजस्व ग्राम बुड़हर कला गांव में धान की फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ किसानों की खेत में लगी धान की फसल की कटाई कराकर पैदावार का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने बुड़हर कला के काश्तकार ईश्वर के धान के फसल की क्राप कटिंग कराई। क्राप कटिंग के बाद पता चला कि उस खेत में धान की उपज वर्तमान में 55 क्विंटल 99 किग्रा प्रति हेक्टेयर है। इसी प्रकार काश्तकार फणींद्र देव के धान की फसल की भी क्राप कटिंग कराई। इनके खेत में औसत उपज वर्तमान में 61 क्विंटल 44 किग्रा प्रति हेक्टेयर है।
विज्ञापन

बुड़हर कला गांव में क्राप कटिंग के दौरान डीएम ने धान की कटाई कर रहे मजदूरों से उनके रहन-सहन के बारे में जानकारी ली। श्रमिकों के साथ रहे उनके बच्चों की पढ़ाई व अन्य सुविधाओं के बारे में जाना। डीएम ने अधिकारियों को मजदूरों के राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गोल्डन कार्ड आदि की सुविधा कराने के लिए निर्देश दिए। कहा कि जो लाभार्थीपरक कार्ड बने हैं, उनको लाभ के बारे में जागरूक किया जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी के अलावा तहसीलदार राबर्ट्सगंज बीके वर्मा, सांख्यिकी अधिकारी राम सिंह, एचडीएफसी बैंक के कन्हैया सिंह, राजस्व निरीक्षक अमरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed