फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM showed green signal to crop insurance promotional vehicle

फसल बीमा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर डीएम ने किया रवाना

Thu, 02 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
DM showed green signal to crop insurance promotional vehicle
कलेक्ट्रेट में फसल बीमा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम टीके शिबु। - फोटो : SONBHADRA
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार प्रसार के लिए बृहस्पतिवार को प्रचार वाहन को रवाना किया गया। डीएम टीके शिबू ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर फसल बीमा योजना के बारे में लोगों को जानकारी देगी।
विज्ञापन

रबी फसल वर्ष 2021-22 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसान जागरुकता रथ के जरिए किसानों को योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उप कृषि निदेशक डीके गुप्ता ने बताया कि प्रचार वाहन 31 दिसंबर तक जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर फसल बीमा योजना के प्रति ग्राम वासियों को जागरूक कर अधिक से अधिक किसानों को इस योजना में जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। इसके अलावा कृषकों, बैंक कर्मी, जनसेवा केंद्र और जनपद में कार्य कर रही फसल बीमा कंपनी एचडीएफसी एग्रो के प्रतिनिधियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीएम व उप कृषि निदेशक ने सम्मानित किया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक शाहगंज सतीश कुमार विक्रम, एचडीएफसी एग्रो जिला समन्वयक मयंक कुमार शर्मा, तहसील समन्वयक जुनैद अंसारी, सुशील कुमार, उमेश गुप्ता, शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed