फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM holds review meeting as Kovid-19 control

कोविड-19 कंट्रोल रूप में डीएम ने की समीक्षा बैठक

Sun, 23 Aug 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
DM holds review meeting as Kovid-19 control
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने शनिवार की देर रात कोविड-19 कन्ट्रोल रूम में नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के संबंध में बैठक की। बैठक में सर्विलासं टीम के द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे के कार्यों की समीक्षा की। निर्देशित किया कि सर्विलांस टीम लक्ष्य के आधार पर अपना काम करें और रोजाना दस-दस लक्षण युक्त व्यक्तियों की पहचान करते हुए जिला कंट्रोल रूम को सूचित करें। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व लक्षणयुक्त व्यक्तियों की पहचान बढ़ाते हुए ब्लड कलेक्शन की संख्या भी बढ़ायी जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी को अपने दायित्वों को सही ढंग से निर्वहन करने को कहा। कहा कि जितने घनात्मक व्यक्ति पाये जाते हैं, उनसे तत्काल सम्पर्क करके कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया जाय और मानक पूरा करने पर होम आईसोलेशन की अनुमति दी जाय। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, सीएमओ डॉ0 एसके उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रकाश चन्द्र, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सलिल श्रीवास्तव, डॉ बीके अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ0 अमरेन्द्र पौत्स्सायन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश खरवार, जिला सहायक निबंधक टीएन सिंह, ओएसडी अमरपाल गिरि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed