फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM and SP listened to complaints in resolution day

थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनी शिकायतें

Sat, 14 Aug 2021 07:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
DM and SP listened to complaints in resolution day
सोनभद्र। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़े अफसरों ने सुनवाई की। सुनवाई केे दौरान सर्वाधिक जमीन से संबंधित मामले पहुंचे। अधिकारियों ने मातहतों को सप्ताहभर के अंदर प्राप्त शिकायती पत्रों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चोपन थाने में डीएम अभिषेक सिंह और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने फरियाद सुनी। डीएम ने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझ कर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। अगर मामला गंभीर है तो तत्काल एसडीएम और तहसीलदार को अवगत कराएं, ताकि अधिकारी मौके पर जाकर समाधान करें। एसपी ने कहा कि अशांति का माहौल पैदा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। सदर कोतवाली में एसडीएम डॉ. कृपाशंकर पांडेय के समक्ष 13 मामले पहुंचे, जिनमें दो का मौके पर निस्तारण हो गया। शेष प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया। सुनवाई में कोतवाल सुभाष राय, एसएसआई ऐश खां आदि मौजूद रहे। दुद्धी: कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस पर भूमि से संबंधित चार मामले आए। थाना दिवस की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि एक मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है। इस मौके पर एसएसआई केजी राय, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed