फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Divyang cricketer Luv gets National Award

राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए दिव्यांग क्रिकेटर लव

Sun, 02 Oct 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Divyang cricketer Luv gets National Award
अनपरा निवासी अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को सवर्ण भारत परिवार ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान दुबई के शारजाह में हुए दिव्यांग प्रीमियर लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर दिया गया है। लव वर्मा को वर्ष 2020 में भी यह सम्मान मिल चुका है। पुरस्कार के लिए 1500 दिव्यांग खिलाड़ियों ने आवेदन किया था। इसमें सर्वश्रेष्ठ 100 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसकी घोषणा सवर्ण भारत परिवार ट्रस्ट के संस्थापक पीयूष पंडित, ट्रस्टी डॉ. रोशनी लाल, कंचन शर्मा ने किया। लव वर्मा को राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार मिलने पर दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के महासचिव हारून राशीद, क्रिकेट परफॉरमेंस प्वाइंट के डायरेक्टर आरिफ हुसैन, गुरुनानक क्रिकेट क्लब के पूर्व कप्तान सतेंद्र कंग, दानवीर सिंह एवं सोनभद्र के तमाम खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed