फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Divisional Commissioner angry at the slow pace of construction of Medical College

Sonebhadra News: मेडिकल काॅलेज के निर्माण की धीमी गति पर भड़के मंडलायुक्त

Fri, 21 Jul 2023 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner angry at the slow pace of construction of Medical College
जिले के नोडल अधिकारी व मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने शुक्रवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रग वेयर हाउस का भी काम देखा। कार्यों की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई संस्था को चेतावनी जारी की। समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि मेडिकल काॅलेज का निर्माण कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता में है। इसका निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा किया जाय। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी काॅलेज के निर्माण कार्य के गुणवत्ता की नियमित जांच करें और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या भी बढ़ाने को कहा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इसका मूल्यांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज के छात्रावास सहित विभिन्न एकेडमिक भवनों का निरीक्षण किया। राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज चुर्क के सामने निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का भी औचक निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया नवंबर 2024 तक ड्रग वेयर हाउस का निर्माण किया जाना है। मंडलायुक्त ने समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ड्रग वेयर हाउस का कार्य सामने बनी सड़क से कम से कम दो फीट से अधिक ऊंचाई पर करने को कहा। पहुंच लिए मार्ग भी पहले बना लें, जिससे आवश्यक सामग्री सुगमता के साथ पहुंच सके। इसके बाद मंडलायुक्त ने नगर पालिका क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के बगल में जल निकासी के लिए निर्माणाधीन नाला का भी औचक निरीक्षण किया। नाले के निर्माण की प्रगति धीमी होने पर निर्माण एजेंसी के जीएम से बात कर नए कांट्रैक्टर को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी देने को कहा। कहा कि नाला निर्माण के दौरान जहां भी भूमि संबंधित कोई विवाद हो उसका निराकरण एसडीएम, ईओ व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि आपस में समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवान, एसडीएम सदर निखिल यादव, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार आदि मौजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed