फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   District will be distributed in ten zones and 67 sector

दस जोन और 67 सेक्टर में बटेगा जिला

Sun, 17 Jan 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
District will be distributed in ten zones and 67 sector
सोनभद्र। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को 10 जोन और 67 सेक्टर में बांटा जाएगा। प्रत्येक न्याय पंचायत में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और ब्लॉक स्तर में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। डीएम अभिषेक सिंह ने विकास खंडों की ग्राम पंचायतों को सेक्टर एवं जोन में विभाजित करने के लिए चारों तहसील एसडीएम की अध्यक्षता में टीमें गठित कर दी हैं। प्रत्येक टीम में तहसीलदार समेत छह सदस्य शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी और घोरावल तहसील के एसडीएम को अध्यक्ष, पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, संबंधित थानों के थानाध्यक्ष और सहायक विकास अधिकारी को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। उक्त गठित समिति को विकास खंडों को सेक्टर और जोन में विभाजित करने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि प्रत्येक न्याय पंचायत की ग्राम पंचायतों के एक सेक्टर में रखा जाएगा। लेकिन यदि एक न्याय पंचायत की ग्राम पंचायत के मध्य नदी, नाला आदि होने और आवागमन सुलभ न होने के कारण या अन्य भौगोलिक परिस्थितिवश व स्थानीय संवेदनशीलता को देखते हुए एक न्याय पंचायत में एक से अधिक सेक्टर विशेष परिस्थितियों में बनाए जा सकते हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रत्येक मतदान स्थल का मतदान दिवस में तीन-चार बार सुगमतापूर्वक अवश्य भ्रमण कर लें और किसी भी मतदान स्थल पर विवाद होने की दशा में कम से कम समय में पहुंच जाएं, इसको ध्यान में रखते हुए तैनात किए जाएंगे। कहा कि प्रत्येक विकास खंड में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे, जोनल मुख्यालय विकास खंड मुख्यालय पर ही बनाया जाएगा। हालांकि भौगोलिक परिस्थितिवश या संवेदनशीलता की दृष्टि से अपरिहार्य दशा में एक विकास खंड में एक से अधिक जोनल भी नियुक्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए 211 मतदान केंद्र
सोनभद्र। जिले में पंचायत चुनाव के लिए अब तक 2111 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें घोरावल ब्लॉक के 108 ग्राम पंचायतों मेें 274 मतदान केंद्र, राबर्ट़्सगंज के 113 ग्राम पंचायतों में 307, नगवां के 48 ग्राम पंचायतों में 104, चतरा के 60 ग्राम पंचायतों में 147, चोपन के 36 ग्राम पंचायतों में 274 मतदान केंद्र है। वहीं करमा के 63 ग्राम पंचायतों में 205, दुद्वी ब्लॉक के 58 ग्राम पंचायतों 207, कोन के 31 ग्राम पंचायतों मेें 136, बभनी के 40 ग्राम पंचायतों में 128 और म्योरपुर ब्लॉक के 73 ग्राम पंचायतों में 329 मतदान केंद्र बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के मद्देनजर प्रत्येक न्याय पंचायत में सेक्टर मजिस्ट्रेट और ब्लॉक में जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। आयोग के निर्देशानुसार चुनाव कराने की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है।- अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed