{"_id":"67bb59fc65803fc0570be027","slug":"district-sports-officer-accused-of-arbitrariness-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-124766-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जिला क्रीड़ाधिकारी पर मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जिला क्रीड़ाधिकारी पर मनमानी का आरोप
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनभद्र जिला ओलंपिक संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर खिलाड़ियों के चयन ट्रायल में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। जिला क्रीड़ाधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया है।
संघ के सचिव साजिद अली ने आरोप लगाया कि खेल संघों से समन्वय स्थापित किए बिना जिला क्रीड़ाधिकारी ने खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की।
छात्रावास में प्रवेश के लिए चयन 20 से 25 फरवरी तक होना था। लेकिन खेल संघों को इसकी जानकारी 20 फरवरी को ही दी गई। चयन प्रक्रिया में किसी भी खेल संघ के प्रतिनिधियों को शामिल नहीं किया गया। नियमानुसार चयन समिति का गठन कर विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चयन होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद ने कहा कि पूरी प्रक्रिया शासन के निर्देशों के तहत पारदर्शी तरीके से की गई है। मैं और कार्यालय स्टॉफ परिसर में ही रहते हैं। आरोप बेबुनियाद हैं।