फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   District President Ashok Kumar Singh addressing the dharna of Primary Teachers Association in front of BSA office at Urmaura.

सामूहिक हड़ताल पर रहे शिक्षक, दिया धरना

Tue, 21 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
District President Ashok Kumar Singh addressing the dharna of Primary Teachers Association in front of BSA office at Urmaura.
सोनभद्र। पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक मंगलवार को सामूहिक रूप से हड़ताल पर रहे। शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। बताया कि यदि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी करती है तो आंदोलन किया जाएगा। शिक्षक सरकार की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। अपना अधिकार ले कर रहेंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। इस आंदोलन को माध्यमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, यूटा, अटेवा, अनुदेशक संघ ने भी समर्थन दिया। यहां प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि प्रदेश भर के शिक्षक विभिन्न मांगों जैसे - पुरानी पेंशन बहाली, नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, संविलियन पर रोक, शिक्षकों की पदोन्नति, प्रेरणा एप पद्धति को वापस लेने आदि 12 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। शिक्षक महासंघ के शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस मना रहे हैं। कई बार धरना प्रदर्शन, वार्ता कर संगठन ने समस्या उठाया लेकिन समस्याओं के निराकरण के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। मांगों के न माने जाने पर ही शिक्षक आकस्मिक अवकाश लेकर, विद्यालय में तालाबंदी करके धरना देने के लिए मजबूर हुए हैं। यदि सरकार अब भी हमारी मांगे नहीं मानती है तो हम लोग आगे और भी बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। शिक्षक महासंघ के जिला मंत्री दयाशंकर मौर्य ने कहा कि सरकार का नैतिक दायित्व है कि वह हमारे संवैधानिक अधिकार को हमें दे तथा हमारे हितों का ध्यान रखें। धरना प्रदर्शन में विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, यूटा जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ अटेवा रंजना सिंह, अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य, इंदू प्रकाश सिंह, दिवाकर सिंह, सुनील कुमार राव, राकेश सिंह, संदीप तिवारी, रामगोपाल यादव ने कहा कि हमारी मांग न्यायपूर्ण और तर्कसंगत है। इसे सरकार को शिक्षक हित में मान लेना चाहिए। यहां सूर्य प्रकाश सिंह, ब्रह्मानंद मौर्य, जटाशंकर यादव, विवेकानंद, अखिलेश गुंजन, वीरेंद्र सिंह, दिलीप कुमार शुक्ल, दयाशंकर सिंह, माता प्रसाद, उमा सिंह, राकेश सिंह, माधुरी, उर्मिला सिंह, नूरजादी, शालिनी मिश्रा, कमलेश, जसवंत सिंह, अरुण तिवारी, कौशरजहां, मधु, बीएन सिंह, संदीप पांडेय, यशपाल, आनंद देव पांडेय, राज प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed