फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   District lock down, stopped traffic, fall shutters

जिला लॉक डाउन, थमा आवागमन, गिरे शटर

Tue, 24 Mar 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
District lock down, stopped traffic, fall shutters
सोनभद्र। कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से मंगलवार को सोनभद्र समेत पूरे प्रदेश को 27 मार्च तक के लिए लॉक डाउन कर दिया गया। इसके साथ ही प्रशासन और पुलिस की सक्रियता बढ़ गई। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने भ्रमण कर लोगों को बेवजह सड़कों न निकलने की हिदायत दी। दुकानदारों ंको भीड़ न लगाने के निर्देश दिया। बड़े प्रतिष्ठान, लॉज, होटल, ढाबा समेत अन्य दुकानें पूरी तरह बंद करा दिए गए। थाना प्रभारी लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को लॉक डाउन की जानकारी देने तथा अनावश्यक घर से न निकलने की सलाह देने में लगे रहे। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाएं (किराना, फल, दूध, पेट्रोल पंप, राशन दुकान, रसोई गैस आपूर्ति, अस्पताल) बहाल रहेंगी। उधर जिले से सटे वाराणसी, मिर्जापुर, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के बार्डरों को सील कर दिया गया है। सिर्फ आवश्यक सेवा एवं दैनिक जरूरत के वस्तुओं के परिवहन वाले वाहनों को आने-जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के शुरू होने के बाद से ही सतर्कता बरती जा रही है। लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ ही 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता कफ्र्यू का आह्वान किया गया। इसका जनपदवासियों ने भरपूर समर्थन किया। मंगलवार को 27 मार्च तक लॉक डाउन की घोषणा हुई। इसके बाद से लोगों के आवागमन भी रोकने के प्रयास शुरू कर दिए गए। लोगों से लगातार घरों में बने रहने, अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। राबट्र्सगंज नगर में सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल मिथिलेश मिश्रा और कस्बा चौकी इंचार्ज अपने-अपने वाहनों के लाडस्पीकर से लोगों से घरों को जाने और दुकानों को बंद करने की अपील कर बंद कर आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को छोड़ कर सभी दुकानें बंद कराना शुरू कर दिया। उधर रामगढ़ में पन्नूगंज थानाध्यक्ष महेंद्र पांडेय, शाहगंज में थाना प्रभारी भुवनेश्वर पांडेय, घोरावल में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह सिंह, करमा में थानाध्यक्ष संतोष सिंह, चोपन में प्रभारी नवीन तिवारी ने भी दुकानों को बंद करवाया। इस दौरान प्रभारियों ने लोगों से बेवजह घर से न निकलने की सख्त हिदायत दी। इसी तरह से अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस दुकानों को बंद कराने के साथ ही लोगों को उनके घरों को भेजने में जुटी रही। डीएम और एसपी मातहतों से पल-पल की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed