फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   District hospital sterilization camp closed

जिला अस्पताल में भी नसबंदी कैंप बंद

Tue, 09 Dec 2014 10:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 09 Dec 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
District hospital sterilization camp closed
प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के बाद अब जिला अस्पताल में भी नसबंदी कैंप बंद हो गया। एकमात्र सर्जन डा. जेएन सिंह के एक माह के लिए प्रशिक्षण पर चले जाने के कारण ऐसी नौबत आई है।
विज्ञापन


 मंगलवार को आपरेशन के लिए पहुंची महिलाओं ने इसके विरोध में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ में नसबंदी कैंप में कई महिलाओं की मौत के बाद से सोनभद्र में नसबंदी कैंप प्रभावित चल रहा है।
विज्ञापन


एकमात्र सर्जन डा. जेएन सिंह के मानक से अधिक आपरेशन करने से इनकार करने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह ने जिले के प्राथमिक और सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही प्रसवोत्तर केंद्र में नसबंदी कैंप पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने कहा था कि जिला अस्पताल में ही रोज आपरेशन होगा पर यह भी नहीं हो सका और प्रत्येक मंगलवार को आपरेशन होने लगे। लेकिन पिछले मंगलवार से ही यहां भी आपरेशन बंद है।

मंगलवार को एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिला अस्पताल में नसबंदी के लिए महिलाओं को लेकर पहुंचीं। यहां उन्हें जानकारी मिली कि चिकित्सक एक माह के लिए प्रशिक्षण पर गए हैं,

इसलिए आपरेशन नहीं हो सकेगा। इससे नाराज महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि उन्हें दूर से जिला अस्पताल आने में खर्च लगता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी फिक्र नहीं है।


 प्रदर्शन करने वालों में कविता, सीता बहार, संजू, कोहलरिया, सुषमा, सुशीला, बबिता सिंह, शिखा सिंह, सुनीला सिंह, प्रभावती, सुनीता, डाली आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed