फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Distribution of baby kit in women

महिलाओं में बेबी किट का किया वितरण

Wed, 30 May 2018 11:19 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Wed, 30 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निगाही क्षेत्र की सृष्टि महिला समिति ने ग्राम पंचायत हरदी में अस्पताल में डिलिवरी कराने वाली 20 महिलाओं को बेबी किट प्रदान किया। सृष्टि महिला समिति की अध्यक्ष राधा चैधरी ने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए जागरूक किया। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की तथा शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। शिशुओं के स्तनपान के संबंध में जागरूक करते हुए कहा कि छह माह तक के शिशुओं को मां का ही दूध पिलाना चाहिए। बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। गर्भवती महिलाओं को कम से कम चार एएनसी चेकअप कराने की अपील की। इस मौके पर शशि दुहान, रैक्सी मैथ्यू, पूनम तिवारी, प्रभानी सरकार व हरदी की सरपंच रीता देवी आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed