फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Displeasure over ban on vehicles older than seven years

Sonebhadra News: सात साल से अधि पुराने वाहनों पर रोक से नाराजगी

Sun, 17 Nov 2024 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Displeasure over ban on vehicles older than seven years
अनपरा। रेणुकूट से अनपरा के बीच आए दिन लग रहे जाम से निजात दिलाते के लिए प्रशासन ने ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगा दिया है। साथ ही कोल व राख ढुलाई में सात वर्ष से अधिक पुरानी गाड़ियों को भी प्रतिबंधित कर दिया है। इससे वाहन संचालकों में खलबली मची हुई है। इस फैसले को लेकर उनमें असंतोष है। बीना चंद्रशेखर पार्क में बैठक कर वाहन स्वामियों ने इस पर चर्चा की।
विज्ञापन


हाईवे पर दुर्घटना और जाम की शिकायतें लगातार जिला प्रशासन से की जा रही थीं। इसे लेकर गत दिनों शक्तिनगर एनटीपीसी के गेस्ट हाउस में डीएम, एसपी और परिवहन विभाग अधिकारियों ने परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिए गए कि कोल व राख परिवहन में लगे पुराने वाहन चढ़ाई से उतरते समय अक्सर खराब हो जाते हैं। इस कारण जाम लगता है। ऐसे में सात वर्ष से पुराने वाहनों का इस्तेमाल कोल एवं राख परिवहन में न किया जाए। शनिवार को वाहन स्वामियों ने बीना स्थित चंद्रशेखर पार्क में बैठक भी की। वाहन स्वामियों का कहना है कि परिवहन विभाग ने वाहनों को 15 साल चलाने की अनुमति दी है, लेकिन जिला प्रशासन ने सात वर्ष से पुराने वाहनों पर रोक लगाकर सैकड़ों वाहन स्वामियों की रोजी-रोटी छीन ली है। जाम व दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरलोडिंग था, लेकिन इस पर कोई आदेश नहीं जारी किया गया। परिवहन विभाग 20 से 25 साल पुराने वाहनों का भी फिटनेस कर रहा है। चेतावनी दी कि अगर जिला प्रशासन ने आदेश वापस नहीं लिया तो हम सभी आंदोलन के लिए विवश होंगे। बैठक में विकास जायसवाल, लालसा राम बैसवार, जगदीश सिंह, डॉ. रवि कुमार गोंड बड़कू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed