फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Discourses were 1,500 people in Varanasi

सत्संग में 1500 लोग गए थे वाराणसी

Sun, 16 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Sun, 16 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में सोनभद्र से जय गुरुदेव के 1500 अनुयायी गए थे। घोरावल क्षेत्र से सात बसों पर सवार होकर 450 कार्यकर्ता गए थे, जबकि जिले भर से 19 बसों और छह छोटे वाहनों में उनके अनुयायी वाराणसी पहुंचे थे। घोरावल क्षेत्र के देवरीकाठ गांव की रामदेई(65) के घायल होने की सूचना मिलते ही समूचा कुनबा चिंतित है।

जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था व ट्रस्ट के घोरावल तहसील अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि घोरावल तहसील क्षेत्र से सात बसों पर सवार होकर 450 कार्यकर्ता गए थे। जबकि जिले भर से 19 बसें और छह छोटे वाहनों पर सवार होकर 1500 कार्यकर्ता गए थे। सभी लोग 14 अक्तूबर को दोपहर बाद निकले थे। जिलाध्यक्ष जवाहरलाल शर्मा ने मोबाइल पर बातचीत में बताया कि जिस समय जय गुरुदेव के अनुयायियों का कारवां राजघाट पुल से गुजर रहा था उसी समय पुल के नीचे से ट्रेन भी गुजर रही थी। इसकी वजह से पुल में कंपन होने लगा। उसी समय एक वाहन का टायर ब्लास्ट कर गया और लोगों ने बम फटने की अफवाह फैला दी तभी भगदड़ मच गई और एक-दूसरे के ऊपर लोग गिरने लगे और कुचल गए। इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया इसकी वजह से और भगदड़ मच गई। घायल रामदेई के पति श्याम बिहारी ने बताया कि सभी लोग एक साथ काफिले में थे। राजघाट पुल के पास उनकी पत्नी, पुत्री व अन्य लोग पीछे रह गए और उसी दौरान हादसा हो गया। कहा कि दिन-रात अपनी पत्नी और बेटी को ढूंढ़ते रहे, लेकिन पता नहीं चला। रात्रि 11 बजे बेटी शीला का फोन आया कि वह मां को लेकर अस्पताल में है। रविवार की सुबह आठ बजे रामनगर स्थित लालबहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंच कर पत्नी व बेटी से मिला।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed