{"_id":"6a8b32e32a1250161f06745b","slug":"female-taekwondo-players-won-two-silver-medals-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-151870-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते दो रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते दो रजत पदक
रजत पदक के साथ महिला ताईक्वांडो खिलाड़ी आराध्या सिंह। स्रोत स्वयं
Link Copied
शक्तिनगर। सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता बीपीएमजी पब्लिक स्कूल सुरियावां, भदोही में आयोजित हुई। इसमें ईस्ट जोन के बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के विभिन्न विद्यालयों के करीब 1400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंडर-19 महिला वर्ग में संत जोसेफ स्कूल की छात्रा आराध्या सिंह और आर्या सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने पदक जीतकर विद्यालय के साथ सोनभद्र और ईस्ट जोन का नाम रोशन किया। रजत पदक हासिल करने के साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भी अपनी दावेदारी कर ली है। अब दोनों खिलाड़ी 20 से 24 सितंबर तक बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल, पानीपत, हरियाणा में आयोजित होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए दोनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ.विंसेंट परेरा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिला खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रशिक्षक संतोष कुमार यादव को भी बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रशिक्षक संतोष यादव ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से उन्हें पूरी उम्मीद है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वे स्वर्ण पदक हासिल करेंगी। साथ ही एसजीएफआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपनी जगह बनाने में सफल होंगी। टीम मैनेजर एवं विद्यालय की शिक्षिका अंकिता कुजूर ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और सीमित व्यवस्थाओं के बावजूद छात्राओं ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है। इस उपलब्धि से पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। विद्यालय की छात्राएं पूर्व में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पदक हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।