फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vehicles were diverted via alternative routes, and a one-way traffic system was enforced on the highway leading to the Kanwar Yatra route.

Sonebhadra News: डायवर्जन मार्ग से गुजारे गए वाहन, हाईवे पर भी कांवड़ यात्रा रूट तक वनवे रहा मार्ग

Sun, 23 Aug 2026 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vehicles were diverted via alternative routes, and a one-way traffic system was enforced on the highway leading to the Kanwar Yatra route.
सावन के अंतिम सोमवार के लिए रॉबर्ट्सगंज में किया गया रूट डायवर्जन। संवाद 
सोनभद्र। सावन के आखिरी सोमवार को बोल बम के साथ डाक बम कांवड़ियों की भारी भीड़ और सड़क पर उनके तेजी से आवागमन को देखते हुए भारी वाहनों को डायवर्जन मार्ग से गुजारा गया। वहीं हाईवे पर भी कांवड़ यात्रा वाले रूट तक डायवर्जन की वनवे व्यवस्था लागू रही। बता दें कि शाहगंज, चुर्क तिराहा, बेलखुरी, चंडी तिराहे पर जहां डायवर्जन को प्रभावी बनाने के लिए यातायात पुलिस के जवान तैनात रखे गए, वहीं हाईवे पर चुर्क तिराहे से लेकर फ्लाईओवर की शुरुआत तक हाईवे क्रॉस करने के लिए बनाए गए कट बंद रखते हुए आवागमन की वनवे व्यवस्था बनी रही। व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए बीच-बीच में पुलिस अधीक्षक अभिनव वर्मा सहित अन्य पुलिस अफसर निगरानी भी करते रहे। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार मुताबिक सोनभद्र से मिर्जापुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों हिंदुआरी से सुकृत की तरफ मोड़कर अहरौरा की तरफ भेजा गया। चोपन की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मिर्जापुर, भदोही और प्रयागराज जाना था, उन्हें रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर ब्रिज से सीधे अहरौरा, टेंगरा मोड़ भेजते हुए आगे रवाना किया गया। इसी तरह रायपुर-पन्नूगंज की तरफ से रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और चोपन रोड की तरफ आने वाले भारी वाहनों को बेलखुरी मोड़ से मधुपुर भेजा गया। घोरावल-शाहगंज रोड से रॉबर्ट्सगंज शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन शाहगंज तिराहा से राजगढ़ की तरफ मोड़ दिए गए। मारकुंडी की तरफ से कचहरी होते हुए पन्नूगंज जाने वाले भारी वाहन रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर ब्रिज से होते हुए मधुपुर से होकर बेलखुरी तिराहा पहुंचते रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी भारी वाहन संचालकों से इस बात की अपील की गई है कि वह डायवर्जन रूट का पालन करें ताकि यातायात व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी खड़ी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed