फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Disability certificate will be made by organizing block wise camp

Sonebhadra News: ब्लॉकवार कैंप लगाकर बनाया जाएगा दिव्यांगता प्रमाणपत्र

Tue, 02 Jul 2024 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Disability certificate will be made by organizing block wise camp
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की तरफ से दिव्यांगों को सहूलियत प्रदान करने के लिए ब्लॉकवार कैंप का आयोजन किया जाएगा। अलग-अलग दिन ब्लॉकों में कैंप लगाकर दिव्यांगों का न सिर्फ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण के लिए भी दिव्यांगों को चिह्नित किया जाएगा, ताकि उन्हें विभाग की तरफ से उन्हें कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जा सके। कैंप की सफलता के लिए स्वास्थ्य एवं पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभागों का भी सहयोग रहेगा।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए विभाग की तरफ से ब्लॉकवार कैंप लगाया जा रहा है। एक जुलाई को राॅबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में कैंप लगाया गया था। अब चार जुलाई को चतरा ब्लॉक परिसर में कैम्प लगाकर दिव्यांगों का प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आठ जुलाई को सीएचसी नगवा में, 11 जुलाई को घोरावल ब्लॉक परिसर में, 15 जुलाई को सीएचसी करमा में, 18 जुलाई को सीएचसी दुद्धी में, 22 जुलाई को सीएचसी कोन में, 25 जुलाई को चोपन ब्लॉक परिसर में, 29 जुलाई को सीएचसी म्योरपुर में और एक अगस्त को बभनी ब्लॉक परिसर में कैंप का आयोजन किया जाएगा।
कैंप में दिव्यांगों को अपनी दो फोटो, आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed