फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DIOS knows the status of preparation for examination centers

डीआईओएस ने जाना परीक्षा केंद्रों के तैयारी का हाल

Thu, 04 Mar 2021 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
DIOS knows the status of preparation for examination centers
सोनभद्र। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा नकल विहीन कराये जाने के लिए बृहस्पतिवार को डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने केंद्र व्यवस्थापकों व प्रधानाचार्यों संग बैठक की। बैठक में केंद्रों पर चल रही परीक्षा के तैयारी के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

डीआइओएस ने कहा कि जो विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं उनमें सभी व्यवस्थाएं अभी से सुनिश्चित कर ली जाएं। सीसीटीवी, वायस रिकार्ड, राऊटर, जेनरेटर, कंप्य़ूटर एवं आपरेटर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, परीक्षा कक्ष के खिड़कियों में जाली आदि की व्यवस्था पूर्ण होनी चाहिए। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों का विवरण व परिचय पत्र डीआईओएस कार्यालय में एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वार्षिक गृह परीक्षा शैक्षिक पंचांग के अनुरूप मार्च में करा ली जाएं। आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक वेबसाइट पर समय से अंकित करें।
विज्ञापन

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र ने डीआईओएस से अनुरोध किया कि बोर्ड परीक्षा के समय परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करने जाने वाले सचल दस्ते के लोग अकारण किसी केंद्र व्यवस्थापक को परेशान न करें। वित्तविहीन विद्यालयों के भी शिक्षकों को 62 वर्ष उम्र पूरा करने के बाद ही सेवानिवृत्त करने का आदेश जारी किया जाए। इस पर डीआईओएस ने आश्वस्त किया कि सुझाव को अमल में लाया जाएगा। बैठक में पूर्व डीआईओएस राम सरन द्विवेदी, शैलेंद्र चौबे, डॉ. बृजेश सिंह, डीपी सिंह, गिरिवर शंकर तिवारी, अतुल पांडेय, अनीता पांडेय, राम प्रकाश पांडेय, शेषनाथ तिवारी, वंदना सिंह, संगीता श्रीवास्तव, प्रवेश यादव, सतीश सिंह रामलाल मौर्य, हरिशंकर मिश्र, केके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed