{"_id":"643a8876516601c20d036e0a","slug":"dilapidated-wall-collapsed-while-demolishing-old-house-laborer-died-due-to-debris-2023-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: पुराना मकान गिराते समय ढही जर्जर दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: पुराना मकान गिराते समय ढही जर्जर दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत
Sat, 15 Apr 2023 04:59 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 15 Apr 2023 04:59 PM IST
सार
सोनभद्र के नकबई गांव में शनिवार की दोपहर पुराना मकान गिराते समय मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जर्जर दीवार अचानक से उसके ऊपर गिर गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र के नकबई गांव में शनिवार की दोपहर पुराना मकान गिराते समय मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जर्जर दीवार अचानक से उसके ऊपर गिर गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव निवासी रामकेश (35) पुत्र रामसजीवन मजदूरी करता था।
विज्ञापन
वह गांव के ही एक अन्य श्रमिक राजकुमार के साथ नकबई गांव में मजदूरी करने गया था। नकबई गांव में श्रमिक रामचरण मौर्या का पुराना खपरैल का कच्चा मकान गिरा रहे थे। दोपहर बाद राजकुमार भोजन के लिए विसुंधरी वापस लौट आया, जबकि रामकेश काम में लगा रहा। इसी दौरान काम करते समय अचानक जर्जर दीवार रामकेश के ऊपर गिर गई।
विज्ञापन
इसमें दबने से रामकेश गंभीर रुप से घायल हो गया। आननफानन उसे मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मृतक रामकेश के माता, पिता, पत्नी, भाई और रिश्तेदार रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: समर सिंह ने पुलिस के सामने खोले कई राज, आकांक्षा की मुंबई वाली दोस्त का केस से क्या है लिंक?
प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। रामकेश दो भाइयों में बड़ा था। उसे तीन साल और आठ माह के दो पुत्र हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।