फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Difficulty for candidates who dream of becoming IAS, Abhyudaya coaching is closed for three months.

Sonebhadra News: आईएएस बनने का ख्वाब संजोए अभ्यर्थियों की मुश्किल, तीन माह से बंद है अभ्युदय कोचिंग

Thu, 22 Feb 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Difficulty for candidates who dream of becoming IAS, Abhyudaya coaching is closed for three months.
सोनभद्र। आदिवासी क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को आईएएस अफसर बनाने के लिए शुरू की गई अभ्युदय कोचिंग में पढ़ाई ठप हो गई। यहां नामांकन कराने वाले युवा पिछले तीन महीने से शिक्षक का इंतजार कर रहे हैं। यूपीएससी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने और परीक्षा की तिथि नजदीक आने के बाद उनकी बेचैनी बढ़ गई है। कोचिंग न मिलने से उनकी तैयारी प्रभावित है।
विज्ञापन

अति पिछड़े जिले में संसाधनों की कमी होनहारों की प्रगति में बाधा बनती रही है। सही मार्गदर्शन, कोचिंग व अन्य सुविधाएं न मिलने से युवा आगे नहीं बढ़ पाते। सिविल सर्विसेज जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में जिले के युवाओं के चयन का आंकड़ा काफी कम है। इसकी तैयारी भी वही कर पाते हैं, जो खुद के संसाधनों से इतने सक्षम हैं कि बड़े शहरों में जाकर महंगी कोचिंग के माध्यम से तैयारी कर सकें। आदिवासी जिले के युवाओं को भी यह अवसर उपलब्ध कराने के मकसद से समाज कल्याण विभाग ने अभ्युदय कोचिंग की शुरुआत की थी। इसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को सिविल सेवा की तैयारी के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से निशुल्क कोचिंग दिए जाने की व्यवस्था की गई थी। पढ़ाई के लिए बायजूज संस्था को संबंद्ध किया गया था।
विज्ञापन

डीएम के प्रयास से अभ्यर्थियों के लिए किताबें, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों के नोट्स आदि भी मंगाए गए। वर्तमान सत्र में 65 छात्र-छात्राओं ने इसमें दाखिला लिया था। कोर्स पूरा होने से पहले ही संस्था के पढ़ाई कराने से हाथ खड़े करने के बाद दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों की मुश्किल बढ़ गई है। नवंबर माह से कक्षाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। यह स्थिति तब है, जब यूपीएससी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही प्रीलिम्स की परीक्षाएं भी हाेंगी। अभ्यर्थी तैयारी को लेकर असमंजस में हैं। पुराने नोट्स और किताबों की मदद से वह पढ़ाई में लगे हैं। विभाग की ओर से नए सिरे से शिक्षकों के चयन की बात कही जा रही है, मगर अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एकलव्य कोचिंग में नियमित चल रही कक्षाएं
अभ्युदय की तर्ज पर ही जिला प्रशासन ने अपने प्रयासों से विभिन्न कंपनियों के सीएसआर मद से जेईई व नीट की तैयारी करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एकलव्य कोचिंग की शुरुआत की थी। लोढ़ी में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज को जाने वाले मार्ग पर स्थित सामुदायिक भवन में अभ्युदय के साथ एकलव्य कोचिंग का संचालन भी अलग-अलग शिफ्टों में होता है। अभ्युदय की कक्षाएं तो बंद हैं, मगर एकलव्य का संचालन नियमित रूप से हो रहा है। इसमें नीट के लिए 32 और जेईई के लिए सात अभ्यर्थियों का पंजीयन है।

अभ्युदय कोचिंग के लिए एक कोर्स काेऑर्डिनेटर की तैनाती की गई है। शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया नए सिरे से चल रही है, जो अंतिम चरण है। अगले सप्ताह से कोचिंग शुरू कर दिया जायगा। पढ़ाई प्रभावित न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थियों को नोट्स, किताबें सहित अन्य पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। -रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed