फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diesel from UP pump seized in MP

Sonebhadra News: मप्र में जब्त हुआ यूपी के पंप का डीजल

Sat, 28 Oct 2023 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Diesel from UP pump seized in MP
शक्तिनगर। यूपी में स्थित पंप का 24 हजार लीटर डीजल पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की पुलिस ने शनिवार को जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक रियायती व मध्यप्रदेश से सस्ता डीजल एनसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनियों में खपाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस पंप संचालक व कंपनी के नुमाइंदों की भी भूमिका की जांच करेगी।
विज्ञापन

यूपी-एमपी के बीच डीजल के कीमत का अंतर व पंपों से होने वाली फुटकर व तेल डिपो से बड़े कारोबारियों को सीधे तौर पर होने वाले थोक डीजल आपूर्ति में भिन्नता का लाभ भुनाने के लिए यूपी के तेल कारोबारी लंबे अरसे से इस धंधे से जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक 24 हजार लीटर डीजल टैंकर में पंप के नाजल से राबर्ट्सगंज स्थित एक पंप से भरा गया था।
विज्ञापन

इसे पुलिस ने शुक्रवार की रात एमपी-यूपी के बार्डर क्षेत्र जद्दूडांड़ में घेराबंदी कर पकड़ा। जब्त डीजल की कीमत 22 लाख रुपये बताई गई। टैंकर चालक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह राबर्ट्सगंज नगर के आगे स्थित एक चर्चित पेट्रोल पंप से डीजल की खेप लेकर एनसीएल खड़िया की ओबी कंपनी में खपाने जा रहा था। मोरवा के नगर निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने बताया कि इस मामले में आरोपी अरविंद पांडेय निवासी डुमरिया राबर्ट्सगंज को गिरफ्तार कर टैंकर को जब्त कर लिया गया है। कारोबारी की ओर से अवैध परिवहन किया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed