फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diesel and Petrol Arrive at Pumps After 72 Hours; Queues of Vehicles Form

Sonebhadra News: 72 घंटे बाद पंप पर पहुंचा डीजल-पेट्रोल, वाहनों की लगी कतार

Fri, 24 Apr 2026 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Diesel and Petrol Arrive at Pumps After 72 Hours; Queues of Vehicles Form
रामगढ़ ​स्थित किसान सेवा केंद्र पंप पर शुक्रवार की देर शाम डीजल-पेट्रोल लेने पहुंची लोगों की भी
रामगढ़। क्षेत्र में संचालित पंप पर डीजल-पेट्रोल की किल्लत का असर आयोजनों पर खास असर डाल रहा है। फसलों की कटाई-मड़ाई और लगन शुरू होने के बाद बढ़ी डीजल-पेट्रोल की खपत के सापेक्ष उपलब्धता कम हो पा रही है। इससे भी उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

करीब 72 घंटे बाद रामगढ़ बाजार में संचालित किसान सेवा केंद्र (पेट्रोल पंप) पर डीजल-पेट्रोल की खेप पहुंची है। पंप की देखरेख कर रहे महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार 10 हजार लीटर पेट्रोल और 10 हजार लीटर डीजल शुक्रवार की शाम चार बजे आया है।
विज्ञापन

पंप पर पेट्रोल-डीजल आने की सूचना मिलते ही लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। यह भीड़ देर शाम 7.30 बजे के बाद तक लगी रहीं। बता दें कि किसान सेवा केंद्र पर मंगलवार की रात से डीजल का स्टॉक खत्म था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर में पेट्रोल भी खत्म हो गया। वहीं पन्नूगंज में संचालित महाकालेश्वर फिलिंग स्टेशन पर दो दिन बाद डीजल की खेप पहुंची है। पंप के मैनेजर विवेक प्रताप सिंह के मुताबिक शुक्रवार की शाम को 5 हजार लीटर पेट्रोल और 6 हजार लीटर डीजल की खेप मिली है।
दूसरी तरफ तियरा कला में संचालित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल नहीं पहुंचा है। इस पेट्रोल पंप पर 16 दिनों से डीजल-पेट्रोल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed