फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dharmendra Jain made the first donation, money collection campaign started for construction of Shriram temple

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ धन संग्रह अभियान, धर्मेंद्र जैन ने किया पहला दान, दिए 51,000

Fri, 15 Jan 2021 06:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra Jain made the first donation, money collection campaign started for construction of Shriram temple
चोपन में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विभाग प्रचारक नितिन से 51हजार की पहली रसीद कटवाते धर्मेंद्? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति सोनभद्र की तरफ से शुक्रवार को चोपन नगर से भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान की शुरूआत की गई। जिले से पहला 51000 की रसीद चोपन मेन मार्केट निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र जैन के बेटे धर्मेंद्र जैन ने कटवाया। विभाग प्रचारक नितिन ने रसीद काटा। संगठन से जुड़े सदस्यगण जिले भर में अभियान चलाकर राम मंदिर के लिए धन संग्रह कर रहे हैं।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या से संबद्ध श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति की तरफ से जिले में 12 लाख घरों से धन संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के प्रमुख धर्म प्रसार एवं श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति के विभाग प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 15 फरवरी तक धन संग्रह अभियान चलेगा। भक्तगण कूपन से या ट्रस्ट के एकाउंट नंबर में धनराशि भेज सकते हैं। समिति के विशेष सदस्य श्रवण सिंह गोड़ ने बताया कि चोपन नगर से धन संग्रह अभियान की शुरूआत की गई है। पहला रसीद वरिष्ठ भाजपा नेता ने कटवाया। धन संग्रह के लिए 10, 100 और 1000 रुपये का रसीद ट्रस्ट से मिला है। रसीद पर ट्रस्ट का एकाउंट नंबर भी अंकित है। लोग रसीद के अलावा ऑनलाइन धनराशि ट्रस्ट के एकाउंट नंबर में ट्रांसफर कर सकते हैं। समिति के सह संयोजक ओमप्रकाश और धनंजय पाठक का कहना है कि श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह के लिए बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठन के सदस्य लगे है। पंद्रह दिन तक 10 से 1000 तक का रसीद काटा जाएगा। जिले भर में एक हजार से अधिक लोगों की टोली धन संग्रह में लगी है जो 15 फरवरी तक 12 लाख घरों में जाकर धन संग्रह करेगी। धन संग्रह अभियान में मुख्य रूप से प्रसुन, मथुरा, रमेश आदि लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed