Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Dharmendra Jain made the first donation, money collection campaign started for construction of Shriram temple
{"_id":"600197428ebc3e33621b5262","slug":"dharmendra-jain-made-the-first-donation-money-collection-campaign-started-for-construction-of-shriram-temple-sonbhadra-news-vns569229343","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ धन संग्रह अभियान, धर्मेंद्र जैन ने किया पहला दान, दिए 51,000","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ धन संग्रह अभियान, धर्मेंद्र जैन ने किया पहला दान, दिए 51,000
चोपन में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विभाग प्रचारक नितिन से 51हजार की पहली रसीद कटवाते धर्मेंद्?
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति सोनभद्र की तरफ से शुक्रवार को चोपन नगर से भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान की शुरूआत की गई। जिले से पहला 51000 की रसीद चोपन मेन मार्केट निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र जैन के बेटे धर्मेंद्र जैन ने कटवाया। विभाग प्रचारक नितिन ने रसीद काटा। संगठन से जुड़े सदस्यगण जिले भर में अभियान चलाकर राम मंदिर के लिए धन संग्रह कर रहे हैं।
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या से संबद्ध श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति की तरफ से जिले में 12 लाख घरों से धन संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के प्रमुख धर्म प्रसार एवं श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति के विभाग प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 15 फरवरी तक धन संग्रह अभियान चलेगा। भक्तगण कूपन से या ट्रस्ट के एकाउंट नंबर में धनराशि भेज सकते हैं। समिति के विशेष सदस्य श्रवण सिंह गोड़ ने बताया कि चोपन नगर से धन संग्रह अभियान की शुरूआत की गई है। पहला रसीद वरिष्ठ भाजपा नेता ने कटवाया। धन संग्रह के लिए 10, 100 और 1000 रुपये का रसीद ट्रस्ट से मिला है। रसीद पर ट्रस्ट का एकाउंट नंबर भी अंकित है। लोग रसीद के अलावा ऑनलाइन धनराशि ट्रस्ट के एकाउंट नंबर में ट्रांसफर कर सकते हैं। समिति के सह संयोजक ओमप्रकाश और धनंजय पाठक का कहना है कि श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह के लिए बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठन के सदस्य लगे है। पंद्रह दिन तक 10 से 1000 तक का रसीद काटा जाएगा। जिले भर में एक हजार से अधिक लोगों की टोली धन संग्रह में लगी है जो 15 फरवरी तक 12 लाख घरों में जाकर धन संग्रह करेगी। धन संग्रह अभियान में मुख्य रूप से प्रसुन, मथुरा, रमेश आदि लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।