फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dharana in Kotwali

कोतवाली में दिया धरना

Wed, 11 Oct 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 11 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dharana in Kotwali
धरने पर बैठे सपा नेता और कार्यकर्ता।
जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के खिलाफ गुरुवार को होने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पूर्व ही बुधवार को अध्यक्ष के साथ सपा के दो पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ता राबर्ट्सगंज कोतवाली में शाम करीब पौने सात बजे धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

  सीओ सिटी विवेकानंद तिवारी पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कहा कि सीओ तीन दिनों से अध्यक्ष को फोन कर रहे थे। सीओ का कहना था कि उन पर अपहरण का केस दर्ज हुआ है और वे कोतवाली पहुंचकर बयान दर्ज कराएं। उधर, घोरावल पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने से इनकार किया है।  वार्ता के बाद धरना खत्म हो गया। उधर देर रात एएसपी,सीओ व कोतवाल जिला पंचायत पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिला पंचायत में कुल 33 सदस्य हैं। हाल में ही करीब 17 सदस्यों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की मांग उठाई थी। इस पर डीएम ने 12 अक्तूबर को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तिथि मुकर्रर कर दी। इसके बाद जिले में राजनीति उथल-पुथल शुरू हो गई। बुधवार को राजनीति उस समय गरमा गई जब जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश दूबे, जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, महासचिव हिदायत उल्ला खां समेत दर्जनों सपा कार्यकर्ता शाम राबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचे। यहां अनिल यादव ने आरोप लगाया कि सीओ सिटी विवेकानंद तिवारी ने दोपहर से उन्हें कई बार फोन किया और कहा कि उनके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। वे कोतवाली पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराएं। कहा कि गुरुवार को अविश्वास पर चर्चा होनी है। ज्यादातर सदस्य उनके साथ हैं लेकिन पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में अपनी हनक दिखा रही है। शक्तिनगर थानाध्यक्ष पर भी सदस्यों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया-। इसी दौरान सीओ विवेकानंद वहां पहुंच गए। सपा नेताओं और सीओ में कुछ देर वार्ता हुई। इसमें सीओ ने कहा कि उन्होंने अध्यक्ष को सिर्फ दो बार फोन किया और कहा कि उनके खिलाफ घोरावल कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है। दोनों पक्षों के वार्ता के बाद अध्यक्ष समेत सपा नेता वहां से लौट गए। एसपी आरपी सिंह का कहना है कि घोरावल क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य कलावती गायब थी। उसके पति ने घोरावल कोतवाली में अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी थी। लेकिन इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं है। कलावतीपुलिस के संपर्क        में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed