बारिश का कहर: सोनभद्र में छह साल बाद लबालब हुआ धंधरौल बांध, खोले गए सभी 22 फाटक; तटवर्ती इलाकों में अलर्ट
सोनभद्र जिले में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के बाद धंधरौल बांध पानी से लबालब भर गया। पानी निकालने के लिए सभी 22 फाटक खोल दिए गए हैं। यह बांध छह साल बाद पानी से भरा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले में पिछले 24 घंटे में 70 एमएम की बारिश से जिले के नदी-नाले उफना गए हैं। छह साल बाद लबालब होने पर धंधरौल बांध के सभी 22 फाटक खोल दिए गए हैं। बांध से 12 हजार क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। इससे घाघरा नदी और नहर का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है।
धंधरौल बांध का उच्चतम जलस्तर 317.90 मीटर है। रविवार को दिन और रात में हुई तेज बारिश से बांध का जलस्तर 317.60 मीटर तक पहुंच गया। नगवां बांध पहले से ही भरा हुआ है। बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में तेज बारिश के चलते नगवां बांध में लगातार पानी आ रहा है। इसके मद्देनजर बांध से पांच हजार क्यूसेक पानी धंधरौल बांध में छोड़ा जा रहा है। इसके चलते धंधरौल बांध के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।
करीब 110 साल पुराने इस बांध की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार की सुबह बांध के सभी 22 फाटक खोल दिए गए। करीब 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से घाघरा नदी और नहर में जलस्तर बढ़ गया है। नहर और नदी के तटवर्ती इलाकों में पानी भरने लगा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.