फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dhanbad Railways beats Ranchi in semi-finals

Sonebhadra News: रांची को हरा धनबाद रेलवे सेमीफाइनल में

Thu, 25 Jan 2024 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dhanbad Railways beats Ranchi in semi-finals
ओबरा। आंबेडकर स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार काे धनबाद रेलवे की टीम ने लाल बादशाह रांची की टीम को हराया। इस जीत के साथ धनबाद ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

लाल बादशाह रांची की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 139 रन बनाए। ईशु आर्यन ने सर्वाधिक 28 गेंद में 41 रन बनाए। जवाब में उतरी धनबाद रेलवे की टीम ने अंतिम ओवर में 5 विकेट खोकर 140 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। धनबाद रेलवे की ओर से बल्लेबाज पप्पू सिंह ने 55 गेंद पर 56 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

धनबाद रेलवे ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीतकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैन ऑफ द मैच धनबाद रेलवे के पप्पू सिंह को यतेंद्र तिवारी, दिनेश सिंह उर्फ मुंडी, अधिवक्ता मुकेश तिवारी व अमित अग्रवाल ने दिया। आयोजन समिति के संकट मोचन झा ने बताया कि 26 जनवरी को पहला सेमीफाइनल मुकाबला धनबाद रेलवे बनाम टू ब्रदर्स वैट्रेन्स और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गढ़वा झारखण्ड बनाम दुद्धी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed